Breaking News
Home / राजनीतिज्ञ / भाजपा ने अरुण कुमार गुप्ता ‘अन्नू’ को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया

भाजपा ने अरुण कुमार गुप्ता ‘अन्नू’ को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया


इटावा भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ कार्यकर्ता अरुण कुमार गुप्ता ‘अन्नू’ को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। अन्नू गुप्ता पिछले 25 वर्षों से राजनीति में सक्रिय हैं। वे तीन बार जिला महामंत्री रह चुके हैं और एक बार नगर पालिका परिषद के सभासद भी रहे हैं।जिला निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र कुमार तिवारी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर उनकी नियुक्ति की घोषणा की। भाजपा कार्यालय में पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि वे पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में इटावा की तीनों सीटों पर जीत का संकल्प लिया। अन्नू गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को मजबूत किया जाएगा। निष्क्रिय सदस्यों की जगह सक्रिय कार्यकर्ताओं को अवसर दिया जाएगा।

रिपोर्ट आशु चौहान इटावा

About Coffee With Chanchal

Check Also

भाजपा सदर विधायिका के आवास पर होली मिलन समारोह में जमकर खेली होली !

🔊 पोस्ट को सुनें होली मिलन समारोह भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *