Breaking News
Home / खबरे / इटावा / शहर में आज विशाल परशुराम शोभायात्रा में 5000 से अधिक ब्राह्मणों की सहभागिता

शहर में आज विशाल परशुराम शोभायात्रा में 5000 से अधिक ब्राह्मणों की सहभागिता


*शहर में आज विशाल परशुराम शोभायात्रा में 5000 से अधिक ब्राह्मणों की सहभागिता*

इटावा शहर में आज ब्राह्मण समाज महासभा के तत्वाधान में शहर के टिक्सी मंदिर से भगवान परशुराम शोभा यात्रा का आगाज हुआ। भगवान परशुराम के स्वरूप में विराजमान पीठाधीश्वर पीलवा महावीर श्री हरभजन दास महाराज की प्रथम आरती संगठन के संस्थापक सतीश चंद्र दीक्षित द्वारा की गई। शोभायात्रा में जनपद के हर ब्लॉक से आए हजारों ब्राह्मण बंधुओ ने जोश के साथ सहभागिता की। इस बार शोभायात्रा में विष्णु भगवान और गणेश जी की झांकी मनमोहन थी।। यात्रा का जगह-जगह हर वर्ग के लोगों के द्वारा स्वागत किया गया भगवान परशुराम पर कुछ वर्ष की गई और उनकी आरती उतारी गई।।। अतिथि के रूप में शिव शक्ति अखाड़ा प्रमुख हिंदू हृदय सम्राट मधुराम शरण शिवाजी महाराज तथा आरक्षण के विरोध में बुलंद आवाज उठाने वाले ब्राह्मण ब्राह्मण शिरोमणि एडवोकेट अनिल मिश्रा ग्वालियर वाले तथा धर्म प्रचारक इटावा की धरती को आध्यात्मिक बनाने वाले मनु पुत्र दास महाराज ने यात्रा में साथ पैदल चलकर यात्रा को और शोभायमन बनाया।। यात्रा में मुख्य रूप से स्वागत सदर विधायक सरिता भदौरिया जिला अध्यक्ष अनूप गुप्ता रघुराज सिंह शाक्य नगर पालिका अध्यक्ष संटू गुप्ता समाजवादी पार्टी के वसीम चौधरी कांग्रेस के प्रशांत तिवारी ने शहर के विभिन्न चौराहा पर यात्रा का स्वागत किया और प्रभु की आरती की।। यात्रा टैक्सी मंदिर से प्रारंभ होकर पचरा चौराहा राजगंज कोतवाली चौराहा पक्का तालाब चौराहा होते हुए नौरंगाबाद चौराहा से होते हुए जीआईसी मैदान में समाप्त हुई।।जहां सभी अतिथियों ने सभा को संबोधित किया और ब्राह्मण एकता पर बल देने के लिए सभी को प्रयास रत होने की अपील की।। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अरुण दुबे ने यात्रा में आए हुए सभी ब्राह्मण बांधों का आभार व्यक्त किया और इसी तरह संगठन का साथ देने की अपील की।।
कार्यक्रम की बागडोर कार्यक्रम संयोजक पंकज चौधरी तथा कार्यक्रम सहसंयोजक विवेक दुबे ने संभाली।

About Coffee With Chanchal

Check Also

यूपीयूएमएस, सैफई में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ संकल्प समारोह का आयोजन

🔊 पोस्ट को सुनें यूपीयूएमएस, सैफई में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ संकल्प समारोह का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *