Breaking News
Home / खबरे / इटावा / विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों में आयुषी यादव ने 96% अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया

विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों में आयुषी यादव ने 96% अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE) द्वारा घोषित इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में रॉयल ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रामलीला रोड, इटावा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय, अपने अभिभावकों तथा जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण है।

विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों में आयुषी यादव ने 96% अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। वहीं दृष्टि ने 92%, अंशी तिवारी ने 91%, नैतिक एवं दीक्षा यादव ने 87%, सुहाना, अंजलि एवं साहिल यादव ने 86%, जन्नत यादव ने 84% तथा समीर यादव ने 80% अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। इसके अतिरिक्त अनुरुद्ध, सोहम सक्सेना, ऋषभ गुप्ता एवं अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

इस अभूतपूर्व सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक सुरेश यादव, चेयरमैन रणवीर सिंह, डायरेक्टर सुनील कुमार यादव, प्रधानाचार्या अनुपमा गौड़ एवं समस्त विद्यालय परिवार ने सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। विद्यालय के शिक्षकों — राजेश यादव, विनीत सक्सेना, मुकेश सिंह सेंगर, ऋषभ कुमार, अनामिका, सार्थक दुबे, धर्मेन्द्र सक्सेना, निशांत भदौरिया एवं अन्य समस्त शिक्षकों के मार्गदर्शन और अथक प्रयासों ने विद्यार्थियों को इस सफलता तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

विद्यालय परिवार का मानना है कि सफलता केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर प्रयास का परिणाम होती है। विद्यार्थियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो सफलता अवश्य प्राप्त होती है।

रॉयल ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल को पूर्ण विश्वास है कि उसके विद्यार्थी भविष्य में भी शिक्षा, संस्कार और उपलब्धियों के नए आयाम स्थापित कर विद्यालय, जनपद एवं देश का नाम रोशन करेंगे।

“परिश्रम ही सफलता की कुंजी है, और सफलता उन्हीं के कदम चूमती है जो निरंतर प्रयास करते हैं।”

About Coffee With Chanchal

Check Also

यूपीयूएमएस, सैफई में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ संकल्प समारोह का आयोजन

🔊 पोस्ट को सुनें यूपीयूएमएस, सैफई में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ संकल्प समारोह का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *