Breaking News
Home / खबरे / इटावा / सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12वीं का परिणाम, संत विवेकानंद स्कूल की मेधावी छात्रा प्रतिभा यादव ने 98.2% अंकों के साथ जनपद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया!

सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12वीं का परिणाम, संत विवेकानंद स्कूल की मेधावी छात्रा प्रतिभा यादव ने 98.2% अंकों के साथ जनपद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया!


सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12वीं का परिणाम, संत विवेकानंद स्कूल की मेधावी छात्रा प्रतिभा यादव ने 98.2% अंकों के साथ जनपद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया!

इटावा – Central Board of Secondary Education (सीबीएसई) द्वारा कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम आज दोपहर घोषित कर दिया गया!

विद्यालय की कला वर्ग की मेधावी छात्रा प्रतिभा यादव ने 98.2% अंक प्राप्त कर जनपद में दूसरा स्थान एवं कला वर्ग में जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया! प्रतिभा यादव ने इतिहास विषय एवं फाइन आर्ट्स में पूरे 100- 100 अंक प्राप्त किए! साथ ही अंग्रेजी में 98 भूगोल में 96 पॉलिटिकल साइंस में 97 अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया!

वही विद्यालय की मेधावी छात्रा अदिति मिश्रा एवं तनय कांत मेहता ने 97.00 अंकों के साथ द्वितीय स्थान एवं छात्रा अनुष्का एवं अथर्व भदौरिया ने 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

इसी क्रम में संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

संस्था के बेहतरीन परीक्षा परिणाम का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टॉपर्स में शामिल एक दर्जन से अधिक छात्र छात्राओं प्रतिभा यादव, आदित्य मिश्रा, अनुष्का, अथर्व सिंह भदोरिया, तनय कांत मेहता, आदर्श बाबू, केशवी वर्मा, प्राची राजपूत, दीपांशी पोरवाल, देवांशु कश्यप, संचिता, आस्था
ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए!

वही 25 से अधिक छात्र छात्राओं प्रतिभा यादव, आदित्य मिश्रा, अनुष्का, अथर्व सिंह भदोरिया, तनय कांत मेहता, आदर्श बाबू, केशवी वर्मा, प्राची राजपूत, दीपांशी पोरवाल, देवांशु कश्यप, संचिता, आस्था, शिवांश माथुर, वंश त्रिपाठी, सौरभ, सूर्यांश मिश्रा, अर्चिता पटेल, सम्राट सिंह, तनिष्का कठेरिया, दिव्या मोहन गुप्ता, धैर्य सिंह, कनक तिवारी, श्रेष्ठ यादव सिर्दा मसूद, हिबा ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

परीक्षा परिणाम की शानदार सफलता को लेकर संस्था के चेयरमैन डॉक्टर विवेक यादव एवं सी बी एस ई सिटी कॉर्डिनेटर एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य/निदेशक डॉक्टर आनंद ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है।

About Coffee With Chanchal

Check Also

यूपीयूएमएस, सैफई में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ संकल्प समारोह का आयोजन

🔊 पोस्ट को सुनें यूपीयूएमएस, सैफई में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ संकल्प समारोह का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *