ज्ञान स्थली एकेडमी के छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम
जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में एक बार फिर ज्ञान स्थली एकेडमी के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणामों में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर सफलता का नया इतिहास रचा।

कक्षा 12 विज्ञान वर्ग की छात्रा आयुषी राठौर ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं समर्थ सक्सेना ने 94.6 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। मयंक ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा आदित्य यादव ने 89.8 प्रतिशत अंक लेकर चौथा स्थान प्राप्त किया। आयुष शाक्य ने 85.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर पांचवां स्थान पाया, जबकि उत्कर्ष पाल ने 83.4 प्रतिशत अंक के साथ छठा स्थान प्राप्त किया।
वहीं कॉमर्स और कला संकाय में भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। लक्ष्य सिंह चौहान ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। श्रेया ने 83 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि सिमरिन यादव ने 84.4 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्रों को मिठाई खिलाकर और शुभकामनाएं देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद कुमार ने छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों ने पूरे वर्ष मन लगाकर पढ़ाई की, जिसका सकारात्मक परिणाम आज सभी के सामने है। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों के योगदान की भी सराहना की।
ज्ञान स्थली समूह के प्रबंधक शिव प्रसाद यादव तथा उप प्रबंधक विनीत यादव ने भी सभी सफल छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने मेहनत, धैर्य और लगन के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास जताया कि ये छात्र भविष्य में समाज और देश का नाम रोशन करेंगे।
Tabeer News