Breaking News
Home / खबरे / इटावा / सुदिति ग्लोबल एकेडमी का शानदार परीक्षा परिणाम

सुदिति ग्लोबल एकेडमी का शानदार परीक्षा परिणाम


सुदिति ग्लोबल एकेडमी का शानदार परीक्षा परिणाम

लगातार चौथे वर्ष भी जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन, विद्यार्थियों ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव

जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सुदिति ग्लोबल एकेडमी ने एक बार फिर सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर जिले में अपनी उत्कृष्ट शैक्षिक पहचान कायम रखी है। विद्यालय ने लगातार चौथे वर्ष भी बेहतरीन परीक्षा परिणाम देकर यह साबित कर दिया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासित वातावरण सफलता की मजबूत नींव होते हैं।

इस वर्ष कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय के छात्र युवराज सिंह ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज टॉपर बनने के साथ-साथ जनपद में तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं पायल यादव ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में दूसरा स्थान और जनपद में चौथा स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा कुमारी वर्तिका यादव ने 96.6 प्रतिशत, अंशिका पाल ने 95.8 प्रतिशत, शिवांश यादव एवं शशांक शेखर ने 95-95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। रागिनी गोयल ने 94.8 प्रतिशत, कशिश ने 93.6 प्रतिशत, उद्भवी ने 93.4 प्रतिशत तथा हर्षिता ने 93.2 प्रतिशत अंक अर्जित किए। वहीं गौरी जैन और तनीष्का ने 92.8 प्रतिशत, आराध्या वर्मा ने 91.5 प्रतिशत तथा तान्या यादव ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय प्रशासन के अनुसार इस वर्ष लगभग 30 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जो विद्यालय की मजबूत शैक्षिक व्यवस्था और विद्यार्थियों की मेहनत को दर्शाता है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल बन गया। मेधावी छात्र-छात्राओं का मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सतीश कुमार, प्रबंध निदेशक मयंक कुमार तथा प्रधानाचार्य कमल कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य कमल कुमार ने कहा कि सफलता अनुशासन, निरंतर परिश्रम और सकारात्मक सोच का परिणाम होती है। वहीं प्रबंधक सतीश कुमार ने अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का संकल्प दोहराया।

About Coffee With Chanchal

Check Also

यूपीयूएमएस, सैफई में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ संकल्प समारोह का आयोजन

🔊 पोस्ट को सुनें यूपीयूएमएस, सैफई में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ संकल्प समारोह का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *